उत्तराखंड

अब स्वतंत्रता सेनानियों की विधवा पुत्रवधु को भी निश्शुल्क यात्रा की सुविधा

प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधु को भी अब परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। यह सुविधा अभी तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके स्वजन को अनुमन्य थी।

प्रदेश में इस समय परिवहन निगम की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनके स्वजन के अलावा राज्य आंदोलनकारियों व वरिष्ठ नागरिकों को भी निश्शुल्क यात्रा कराई जाती है। कुछ समय पहले सरकार के समक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विधवा पुत्रवधु को भी निश्शुल्क बस यात्रा की सुविधा अनुमन्य करने का विषय लाया गया था।

इस पर शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि परिचय पत्र के आधार पर उन्हें निश्शुल्क यात्रा की सेवा अनुमन्य की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button