उत्तराखंडधर्मसंस्कृति

इस साल दो दिन मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व,

धनतेरस के साथ पांच दिनों का दिवाली का पर्व शुरू हो रहा है। इस साल धनतेरस का पर्व 2 दिन तक मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक है। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम यम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इतना ही नहीं 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है। ऐसे में खरीदारी करना कई गुना अधिक फल देने वाला माना जाता है। वहीं 23 अक्टूबर को दिनभर खरीदारी की जा सकती है। जानिए 22 अक्टूबर को कब से कब तक कर सकते हैं किन -किन चीजों की खरीदारी।

त्रिपुष्कर योग- दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक

प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह 8 से लेकर 9 बजे तक

दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

शाम 5 बजे से लेकर 6 बजे तक

वाहन की बुकिंग और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

दोपहर 12 बजकर 1 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद 2 बजे से 2 बजकर 50 मिनट तक। इसके साथ ही 3 बजकर 4 बजकर 30 मिनट तक।

सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह- 8 से 9 बजे तक

दोपहर- 12 बजे से लेकर शाम 4 बजकर 20 मिनट तक

शाम- 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट तक

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह- 8 से 9 बजे तक

दोपहर- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक

रात- 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक

फर्नीचर सहित अन्य चीजें खरीदने का शुभ मुहूर्त

दोपहर- 12 बजे से 2 बजे तक

दोपहर- 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक

शाम- 5 बजे से लेकर 7 बजकर 20 मिनट तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button