उत्तराखंड

उत्‍तराखंड में 39 और लोग में डेंगू की पुष्टि

डेंगू का ग्राफ अब तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में 39 लोग में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें 37 मामले देहरादून से हैं। जबकि नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला आया है।

राज्य में इस साल अब तक डेंगू के 659 मामले मिल चुके हैं। इनमें भी सबसे अधिक 425 मामले देहरादून जिले से रिपोर्ट हुए हैं। हालांकि अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जो डेंगू से पीड़ित हैं, उनकी स्थिति भी सामान्य है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है जिन क्षेत्रों में डेंगू के नए मामले मिले हैं, वहां सघन फागिंग व दवा का छिड़काव किया गया है। आसपास के लोग को भी डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया गया है।

नगर निगम, छावनी परिषद व नगर पालिका के साथ समन्वय बनाकर निरंतर डेंगू निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button