उत्तराखंडधर्मसंस्कृति

 कब है देव दीपावली? जानिए शुभ मुहूर्त और दीपदान

 हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली पर्व मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली की तिथि को लेकर काफी असमंज है। क्योंकि इस बार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का धार्मिक कार्य करना वर्जित है। 

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष पवित्र कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 8 नवम्बर के दिन रखा जाएगा। इस साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चन्द्र ग्रहण भी लगेगा। इस दुर्लभ संयोग के कारण देव दीपावली पर्व एक दिन पहले यानि 7 नवम्बर के दिन मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होता है।

देव दीपावली पर पवित्र नदी में स्नान और दीप दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। इस दिन नदी के किनारे दीप दान करने की परम्परा है। पौराणिक किवदंतियों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव ने दैत्य त्रिपुरासुर का वध किया था। इस क्रम में भगवान शिव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए बड़े स्तर पर देव दीपावली उत्सव मनाया जाता है।

कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ: 07 नवंबर 2022, शाम 4 बजकर 15 मिनट से

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 08 नवंबर 2022, शाम 4 बजकर 31 मिनट पर

देव दीपावली पूजा मुहूर्त: 08 नवंबर 2022, शाम 05:14 से 07:49 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button