उत्तराखंडधर्मसंस्कृति

 कब है धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज?

प्रकाश का पर्व दिवाली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है। इस दिन मां लक्ष्मी , भगवान गणेश की पूजा करने के साथ-साथ पूरे घर को दीपक और लाइटों से सजाया जाता है। धन- ऐश्वर्य देने वाला ये पर्व पूरे पांच दिनों को होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और समापन भाई दूज के साथ होता है। इस साल दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसके साथ कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि इस साल एक दिन में ही दो-दो त्योहार मनाए जा रहे हैं। जानिए किस दिन कौन सा त्योहार जाएगा मनाया, साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त।

इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जा रहा है। इस साल धनतेरस की तिथि के कारण इसे मनाने को लेकर काफी कंफ्यूजन है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्ति लाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन झाड़ू, सोना-चांदी, धनिया आदि चजें खरीदना शुभ माना जाता हैय़

23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक

पूजन का शुभ मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक

प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक।

पंचांग के अनुसार, धनतेरस के अगले दिन यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मंदिर के अलावा दक्षिण दिशा, नाली, शौचालय और घर के मुख्य द्वार में दीपक जलाना शुभ होता है। इसे छोटी दीपावली के नाम से भी जानते हैं। हर साल ये दिवाली के एक दिन पहले मनाते हैं लेकिन इस बार दो दिन तिथि होने के कारण 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

प्रकाश का पर्व दिवाली इस साल कार्तिक अमावस्या यानी 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश के साथ-साथ मां सरस्वती, भगवान कुबेर की पूजा करने काविधान है। माना जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी धरती में ही होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button