Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

उत्तराखंड में हरेला पर भाजपा का पांच लाख पौधे रोपने का लक्ष्य

कोविड काल में हमारे देश और पूरे विश्व में मानव मानव जाति का नुकसान हुआ। ऑक्सीजन की कमी की वजह से जनहानि हुई। लिहाजा, भाजपा ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रकृति के संरक्षण को हमें एकजुट होना है।

हरेला पर्व पर इस बार भाजपा प्रदेशभर में पौधरोपण का अभियान चलाकर पांच लाख पौधे रौपेगी। प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भाजपा ने 23 जून से शुरू किया था। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मंत्री एवं हरेला प्रभारी अरविंद पांडेय ने भाजपा के हरेला अभियान की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि कोविड काल में हमारे देश और पूरे विश्व में मानव मानव जाति का नुकसान हुआ। ऑक्सीजन की कमी की वजह से जनहानि हुई। लिहाजा, भाजपा ने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रकृति के संरक्षण को हमें एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, छह जुलाई को उनकी जयंती और 16 जुलाई को हरेला पर्व को मिलाकर तय किया गया कि हर बूथ स्तर पर कम से कम 20 पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11,668 बूथ हैं।सभी बूथ पर 23 जून से आयोजन शुरू हुए। 30 जून से छह जुलाई तक छह हजार से ज्यादा बूथों पर वृक्षारोपण, संगोष्ठी की गई। 23 जून से आज तक 94 हजार कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण, जान जागरूकता अभियान आदि में हिस्सा लिया है। इन्होंने अभी तक प्रदेश में करीब 60 हजार पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 15-16 जुलाई को हरेला पर्व पर बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाते हुए संगठन ने पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।उन्होंने इसके लिए प्रदेशभर की करब 50 विधानसभाओं का दौरा किया है। भाजपा के 252 में से 150 मंडलों तक खुद जाकर व्यवस्थाएं देखी हैं। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, प्रवक्ता विनोद सुयाल, मनबीर सिंह चौहान, राजीव तलवार मौजूद रहे।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button