Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंडधर्मसंस्कृति

 केदारनाथ धाम के पास फिर खिसका बर्फ का पहाड़,

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज यानी शनिवार सुबह हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई। ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर गिर गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच यानी हिमस्खलन में केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी।

 मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। हिमस्खलन की इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button