उत्तराखंडदेश विदेशधर्मसंस्कृति
चारधाम यात्रियों को मिलेगा स्वास्थ्य कवच
चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रबंध किए हैं। इस बार यात्रा पर आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य की ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रियल टाइम मॉनीटरिंग की जाएगी।
आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 177 एंबुलेंस का बेड़ा यात्रा रूट पर तैनात रहेगा। इसके साथ ही आपात स्थिति में हेली एंबुलेंस की सुविधा रहेगी।




