Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

 तो 7% पहुंचेगी उत्तराखंड की विकास दर, सरकार के इस लक्ष्य से मिल रहा 

 उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय औसत से अधिक उछाल भर सकती है। यानी नए वित्तीय वर्ष में विकास दर के सात प्रतिशत की रफ्तार लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए वर्ष 2022-23 के आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट में कोरोना संकट के दुष्प्रभावों से निजात मिलती दिखाई दी है। इसमें यह आंका गया है कि देश की आर्थिक विकास दर छह से 6.8 प्रतिशत तक रहेगी। वहीं चालू वित्त वर्ष में इसके सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

अर्थव्यवस्था के सकारात्मक संकेतों से उत्तराखंड में भी उत्साह की लहर है। अर्थव्यवस्था के राष्ट्रीय संकेतांकों का प्रभाव उत्तराखंड पर भी दिखाई देना तय है। यद्यपि बीते वर्षों में प्रति व्यक्ति आय और सकल घरेलू उत्पाद में वार्षिक वृद्धि के मामले में उत्तराखंड की स्थिति प्रभावित हुई है। विशेष रूप से कोरोना महामारी का असर विभिन्न स्तर पर देखा गया है।

वहीं पहले राज्य की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2020-21 में 1,82,698 रुपये आंकी गई थी। वर्ष 2021-22 में यह 1,96,282 रुपये अनुमानित थी। संशोधित अनुमान में इसमें भी वृद्धि हुई है।

वर्ष 2021-22 में यह 2,05,840 रुपये आंकी गई है। यही कारण है कि नए प्रस्तुत किए जाने वाले आर्थिक सर्वेक्षण में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की स्थिति और बेहतर रहने का अनुमान है।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button