Uncategorizedउत्तराखंड

दून संस्कृति ने होटल कमला पैलेस में बाल दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया

दून संस्कृति ने होटल कमला पैलेस में बाल दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुवात डायरेक्टर डॉ रमा गोयल, अध्यक्ष कल्पना अग्रवाल एवम् पूरी टीम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
अनिका करनवाल ने गणेश वंदना की। गोरी, ध्रुवीका, अधिरा, गायत्री, विवान, अध्विक द्वारा ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति दी। समर्थ मित्तल ने केसरिया पर डांस, अथर्व गुप्ता ने चाचा नेहरू पर कविता की। रिद्धि गर्ग राधा तेरी चुनरी, अनिका अग्रवाल ने नृत्य किया।
इस बार सभी सदस्यों के बच्चो द्वारा प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन प्रीती गुप्ता जी द्वारा किया गया।
रमा गोयल ने सभी का स्वागत किया। संस्था द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर में जिन सदस्यों ने पूरी लगन से सेवा की, उन्हें भी सम्मानित किया गया।
रमा गोयल एवम् कल्पना अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 2 स्टॉल भी लगाए।
राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button