उत्तराखंड

देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में मिले 1542 केस; 

 भारत में आज कोरोना केसों (Corona cases in India) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन पहले के मुकाबले आज देश में दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,542 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 1,919 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 17 अक्टूबर को कोरोना के 2,060 नए केस मिले थे। लेकिन आज देश में कोरोना के केसों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान COVID-19 के 1 हजार 542 नए मामले मिले। इसके साथ ही देश में एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी देखने को मिली है। सक्रिय मामले घटकर 26 हजार 449 रह गए हैं।

बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस के चार करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। देश में 4 करोड़ 46 लाख 32 हजार 430 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 4 करोड़ 40 लाख 77 हजार 68 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। साथ ही देश में 5 लाख 28 हजार 913 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 219 करोड़ के पार हो गया है। जल्द ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान 220 करोड़ के आंकड़े को छू लेगा। देश में अब तक 219 करोड़ 37 लाख 66 हजार 738 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button