Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, देना होगा इतना शुल्क

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पूजा की बुकिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन पूजा के लिए शुल्क भी तय किया गया है।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने चारधाम यात्रा में बाबा केदार और बदरी विशाल की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। रोजाना दोनों धामों में सुबह और शाम को होने वाली पूजा और विशेष पूजा के लिए शुल्क की निर्धारित किया है।

महाभिषेक पूजा के लिए 4700 रुपये और अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये शुल्क देना होगा। चारधाम यात्रा इस बार 10 मई से शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान कोई श्रद्धालु केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पूजापाठ करना चाहता है तो इसके लिए बीकेटीसी की वेबसाइट पर https://badrinath -kedarath.gov.in में ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। बीकेटीसी ने सोमवार से पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आनलाइन पूजा की बुकिंग शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम की पूजा में मुख्य रूप से बदरी विशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाला महाभिषेक व अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती, गीत गोविंद पाठ के साथ शयन आरती शामिल है। जबकि केदारनाथ धाम में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक व सायंकालीन आरती के लिए आनलाइन बुकिंग की जाती है।

बीते वर्ष केदारनाथ में 20 हजार श्रद्धालुओं ने कराई थी बुकिंग

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में बदरीनाथ धाम में 19,700 और केदारनाथ धाम में 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी।

पूजा के लिए ये रहा शुल्क

पूजा                         शुल्क रुपये में
महाभिषेक पूजा              4800
अभिषेक पूजा                4500
स्पेशल पूजा                  12,000
श्रीमद्भागवत पाठ            51,000
वेद पाठ                        2500
गीता पाठ                      2500
कूपर आरती                  201
चांदी आरती                   401
स्वर्ण आरती                   501
विष्णु सहस्रनामावली       701

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button