उत्तराखंडधर्मसंस्कृतिमनोरंजन

धनतेरस के दिन मुख्य द्वार में जरूर रखें ये 5 चीजें, 

दिवाली का पर्व देशभर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पांच दिनों के इस पर्व की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है और समापन भैया दूज के साथ होता है। पांच दिनों के इस पर्व में मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष विधान है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ खास चीजें करके मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पा सकते हैं।

धनतेरस के दिन मुख्य द्वार में दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाएं। ये मां लक्ष्मी का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। इस तरह के चिन्ह बनाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

घर में किसी भी तरह का मांगलिक या फिर शुभ काम होने पर घर के मुख्य द्वार में बंदनवार जरूर लगाया जाता है। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होकर घर में आगमन करती हैं। इसलिए धनतेरस से लेकर भैया दूज तक घर के मुख्य द्वार में आम, अशोक आदि का बंदनवार जरूर लगाएं।

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार में मां लक्ष्मी के प्रतीकात्मक चरण जरूर लगाएं। यह आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। मुख्य द्वार में  मां लक्ष्मी के इस तरह से चरण लगाएं कि बाहर से अंदर जाते हुए प्रतीत हो।

धनतेरस के दिन से ही रोजाना मुख्य द्वार के बाएं ओर घी का दीपक जरूर जलाएं। इसे बाहर की ओर मुख करके रखें। इसके साथ घर में मौजूद हर कोई इसका दर्शन करें। माना जाता है कि इसके दर्शन करने से मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

घर के मुख्य द्वार में साफ सुथरा करके मनी प्लांट या फिर तुलसी का पौधा जरूर रखना चाहिए। धनतेरस के दिन सुबह से लेकर शाम तक बाहर रखें। इसके बाद घर के अंदर ही रखना चाहिए। घर के बाहर रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button