उत्तराखंड

मसूरी गोलीकांड की 28वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी पहुंचे और यहां राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि अलग उत्तराखंड राज्य के लिए प्रदेशवासियों ने क्या खोया और राज्य को कैसे आगे बढ़ाना है।

मसूरी गोलीकांड की 28वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। सीएम ने कहा कि शहीदों की शहादत से ही हमें अलग राज्य मिला। उन आंदोलनकारियों के बलिदान को फिल्म के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाया जाएगा। जिससे वह भी इससे परिचित हो सकें।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी पहुंचे और यहां राज्य आंदोलनकारियों की शहादत को याद किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें याद दिलाता है कि अलग उत्तराखंड राज्य के लिए प्रदेशवासियों ने क्या खोया और राज्य को कैसे आगे बढ़ाना है। कहा कि उत्तराखंड को देश में अग्रणी राज्य बनाने के लिए दस साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 2025 में उत्तराखंड अपनी स्थापना की रजत जयंती मनाएगा, उस समय तक के लिए सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button