उत्तराखंड

विक्रम गोखले का 82 की उम्र में निधन, वेंटिलेटर

 फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने के चलते पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर कई लोगों ने दुख भी जताया है। विक्रम गोखले फिल्म इंडस्ट्री में जाना-माना नाम थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती थी। वह हिंदी के अलावा मराठी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। वे कई दिनों से बीमार थे और पुणे के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत गंभीर थीं। इस बीच जानते हैं उनके करियर के बारे में। 

बता दें, हिंदी सिनेमा से विक्रम गोखले के परिवार का काफी पुराना ताल्लुक रहा है। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। उनके पिता चंद्रकांत गोखले ने 50 से ज्यादा मराठी फिल्म और 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनकी परदादी हिंदी सिनेमा की पहली भारतीय आर्टिस्ट रही थी और खबरों की मानें तो विक्रम गोखले की दादी भी हिंदी सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रही थीं।

पिछले कई साल से अभिनेता अपनी वाइफ के साथ पुणे में रह रहे हैं। जहां वह अपनी एक्टिंग अकेडमी चलाते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया कि लॉकडाउन के दौरान वो मुंबई से पुणे शिफ्ट हो गये थे।

अपने पिता और दादी की तरह अभिनेता ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। विक्रम गोखले की पॉप्युलर फिल्मों की बात करें तो उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’,  ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘अग्निरपथ’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्में इस लिस्ट में शामिल है। 

अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में विक्रम गोखले संग काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या के पिता का रोल निभाया था और अजय देवगन के ससुर बने थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button