उत्तराखंडक्राइम

सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान तीन शातिर अभियुक्त (दो महिला एक पुरुष) नाजायज कुल 7.500 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के शातिर नकबजन एवं चोरों के विरुद्ध सत्यापन अभियान,एवम अवैध क्रियाकलापों के संदर्भ में धरपकड़ अभियान चलाये जाने के संदर्भ में निर्देश जारी किए गए थे जिसके अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदया व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बसंत विहार के द्वारा प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में दिo 21 -05 -2022 को पुलिस चौकी इंदिरानगर थाना बसंत विहार टीम द्वारा 03 व्यक्ति * 1 – श्रीमती माया देवी पत्नी रामखेलावन निवासी घाट थाना गायघाट जनपद मुजफ्फरपुर बिहार 2 – श्रीमती सुदामा देवी पत्नी गौरी साहनी निवासी चमन पुरी थाना पटेल नगर 3 – गौरी साहनी पुत्र प्रताप साहनी निवासी चमन पुरी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून को 7.500 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ आइटीबीपी से शास्त्री नगर खाला जाने वाले मार्ग के पास से अन्तर्गत धारा 8 / 20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना हाजा पर अभियुक्तों के विरुद्ध अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है l

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1 – श्रीमती माया देवी पत्नी रामखेलावन निवासी ग्राम घाट थाना गायघाट मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 50 वर्ष
2 – श्रीमती सुदामा देवी पत्नी गौरी शंकर निवासी चमन पुरी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष
3 – गौरी साहनी पुत्र प्रताप साहनी निवासी चमन पुरी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष
विवरण बरामद माल
1- माया देवी (3 किलो अवैध गांजा)
2 – सुदामा देवी (2.500 किलो अवैध गांजा)
3 – गोरी साहनी (2 किलो अवैध गांजा)
विवरण पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक विकसित पवार
2 – कांस्टेबल अनुज कांस्टेबल गौरव
3 – महिला कांस्टेबल अंजू नेगी महिला कॉन्स्टेबल संगीता

नोट – अभियुक्त गणों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button