उत्तराखंड
अभेद्य सुरक्षा, पहली बार राजधानी में होगा 12 किमी का रोड शो और पीएम की जनसभा

PM Narendra Modi Inaugurate Delhi Dehradun Expressway News: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। पीएम बनने के बाद 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे हैं। पढ़ें पल-पल के अपडेट यहां देहरादून में पांच साल में डेढ़ गुना बढ़े वाहन
पुलिस का अनुमान है कि एक्सप्रेसवे खुलने के बाद इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या पीक समय में तीन से चार गुना तक हो सकती है। हालांकि, पुलिस इसके विधिवत शुरुआत के बाद एक सप्ताह का डाटा जुटाएगी। एसपी ट्रैफिक लोकजीत ने बताया कि फिलहाल यह आंशिक रूप से ही खुला है और पीक समय शुरू होने वाला है। ऐसे में एक सप्ताह का डाटा आने के बाद यहां और क्या तैयारियां करनी हैं, इसका प्लान बनाया जाएगा। जहां तक देहरादून की बात है तो यहां स्थानीय वाहनों का भी खासा दबाव है। यहां पांच साल में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या लगभग 90 हजार से 1.30 लाख हो गई है। शहर के लिए ये वाहन भी बड़ी चुनौती है।




