Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडक्राइम

शहर काज़ी मोहम्मद अहमद कासमी के जनाजे की नमाज में उमड़ी भीड़, नजीबाबाद में हुआ था आकस्मिक इंतकाल

मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी 1981 से दून के शहर काजी थे। एक शादी समारोह में जाने के दौरान उनका इंतकाल हो गया था।

देहरादून के शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी का शनिवार की शाम आकस्मिक इंतकाल हो गया था। आज देहरादून में उनके  जनाज़े की नमाज में भीड़ उमड़ पड़ी।शनिवार को 74 वर्षीय शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी परिवार के साथ अपनी कार से नजीबाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं पर उनका अचानक इंतकाल हो गया। परिवार ने अस्पताल में भी भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके इंतकाल की खबर से परिवार के साथ ही मुस्लिम समुदाय और परिचितों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शहर काजी ने शुक्रवार को ही देहरादून में जुमे ही नमाज अदा कराई थी। एक साल पहले ही उनकी सर्जरी भी हुई थी। वह 1981 से ही दून के शहर काजी थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button