Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

आपको अपने दिल की सुननी चाहिए’, सानिया मिर्जा से अलग होने पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी

सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तीसरी शादी के बाद खूब विवाद हुआ। उन्होंने अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। उसने बाद सानिया मिर्जा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने ही अलग होने का फैसला किया था। इस मामले पर शोएब मलिक ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमेशा आपको अपने दिल की बात सुननी चाहिए।

शोएब ने एक पॉडकास्ट में अपनी नई शादी और सानिया से अलग होने पर बात की। उन्होंने कहा, ”हमें लोगों की बात सुनने की जगह अपनी दिल की बात सुननी चाहिए। हमें वही करना चाहिए जो दिल कहे। यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे। भले ही आपको यह समझने में कई साल लग जाए कि लोग क्या कहेंगे, वह क्या सोचेंगे, आप आगे बढ़ें और अपना काम करें। यह समझने में आपको 10 साल लग जाए या 20 साल। आपको अगर 20 साल बाद भी यह समझ में आए तो आप आगे बढ़ें।”

सानिया मिर्जा ने क्या कहा?
एक बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा था- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। 

बयान में आगे लिखा है, ‘सानिया के जीवन के इस संवेदनशील समय में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।’ इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक ‘खुला’ था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है।

सानिया शोएब की दूसरी पत्नी
सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। अब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है। शनिवार को शोएब ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की।

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button