Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

उत्तराखंड में गर्मी तेज होते ही धधकने लगे जंगल, 309 घटनाओं में 257 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

15 फरवरी से अब तक हुई 309 घटनाओं में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 50 घटनाएं हुई हैं। जिससे 47 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।गर्मी तेज होते ही प्रदेश के जंगल आग से धधक रहे हैं। 15 फरवरी से अब तक वनाग्नि की 309 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे 257 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें सबसे अधिक 227 घटनाएं गढ़वाल मंडल की हैं।प्रदेश में बृहस्पतिवार को चमोली, टिहरी सहित कई जिलों से वनाग्नि की घटनाओं की सूचना है। वन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 फरवरी से अब तक हुई 309 घटनाओं में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 50 घटनाएं हुई हैं। जिससे 47 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल मंडल में 185 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 27 वन प्रभागों में सबसे अधिक वनाग्नि की घटनाएं बद्रीनाथ वन प्रभाग में हुई। वन प्रभाग में हुई 72 घटनाओं में 24 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि रुद्रप्रयाग में 32, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग में 31, पिथौरागढ़ में 29, अलकनंदा में 21 वनाग्नि की घटनाएं हुई हैं।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button