Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

एसएससी ऑनलाइन परीक्षा, देशभर की सैकड़ों लैब संदेह के घेरे में, सेटअप के वक्त ही की गई गड़बड़ियां

देशभर में होने वाली एसएससी ऑनलाइन परीक्षाओं की पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तराखंड एसटीएफ की जांच में ऐसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं, जिन्होंने भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में नकल के मामले में चल रही जांच अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। पकड़े गए आरोपियों ने इस तरह के खुलासे किए हैं कि उनसे देशभर की सैकड़ों लैब संदेह के घेरे में है। इनमें सेटअप के वक्त ही ऐसी सेटिंग कर दी गई कि आसानी से नकल की जा सके। इस काम में परीक्षा आयोजित कराने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है।आगामी एक परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एक सेंटर (लैब) को बंद भी करा दिया है। दरअसल, फरवरी में एमकेपी में महादेव डिजिटल जोन नाम की लैब में गड़बड़ी सामने आई थी। तब से एसटीएफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी की अलग-अलग भूमिका सामने आई है।सूत्रों के अनुसार, बीते शुक्रवार को पकड़े गए आरोपी ईश्वरी प्रसाद ने एसटीएफ के सामने बड़े खुलासे किए हैं। उसने वर्ष 2024 में योगेश उर्फ योगी उर्फ इंद्रजीत उर्फ जैक के कहने पर लैब सेटअप करने का काम शुरू किया था। उसे लालच दिया गया था कि जो भी फायदा होगा उसका 30 फीसदी हिस्सा दिया जाएगा। यह सुनकर उसने सबसे पहले महादेव डिजिटल जोन नाम से लैब स्थापित की। यहां गड़बड़ी की बात सामने आई तो वह फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button