Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

कंगना से मुकाबले के लिए युवा नेता विक्रमादित्य को मंडी से चुनाव लड़ाने का विचार

प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कंगना युवा है। उनकी उम्र शायद 36-37 साल है, विक्रमादित्य 34 साल के हैं। आयु का फैक्टर महत्वपूर्ण है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मंडी संसदीय सीट से किसे पार्टी प्रत्याशी बनाया जाएगा, यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। कंगना से मुकाबले के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाने को लेकर विचार है। दिल्ली से लौट कर आईं प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कंगना युवा है। उनकी उम्र शायद 36-37 साल है, विक्रमादित्य 34 साल के हैं। आयु का फैक्टर महत्वपूर्ण है।

एक उम्र के प्रत्याशियों में मुकाबला करने के लिए विक्रमादित्य सिंह को लेकर चर्चा हुई है। विक्रमादित्य सिंह के साथ युवा जुड़े हुए हैं, अपनी बातों को बेहतर तरीके से वो रखते हैं। मंडी महत्वपूर्ण सीट हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा प्रत्याशी पर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मैं मंडी से वर्तमान में सांसद हूं, मेरा टिकट काटना भी आसान नहीं है। इन सभी बातों को लेकर चर्चा जारी है। लंबे अरसे तक मंडी से हमारा परिवार चुनाव लड़ता रहा है। हमारे परिवार से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। जैसा हाईकमान ठीक समझेगा फैसला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button