Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

केदारनाथ हेली सेवा की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर होगी निगरानी

-पहली बार स्वचालित मौसम अवलोकन प्रणाली से मिलेगी जानकारी
-आपात स्थिति में हेलिकाॅप्टर का लाइव ट्रैकिंग सिस्टम देगा रेस्क्यू में राहत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा की सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर निगरानी की जाएगी। इसके लिए मौसम की जानकारी व निगरानी के लिए हाईटेक प्रणाली स्थापित की जा रही है। डीजीसीए, मौसम विभाग व एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया हेली शटल सेवा पर नजर रखेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेली सेवाओं में आधुनिक तकनीकों का समावेश निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम तैयार किया गया है। यात्रा मार्ग के हेलीपैड पर तीन वेरी हाई फ्रीक्वेंसी सेटअप स्थापित किए गए हैं, जबकि तीन अतिरिक्त वीएचएफ सिस्टम बैकअप के रूप में रखे गए हैं। आठ हेलीपैड से संचालित होने वाली केदारनाथ हेली सेवा पर पैनी नजर रखने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से 18 पैन टिल्ट जूम कैमरे (पीटीजेड कैमरा) लगाए जा रहे हैं। इनमें 12 कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। इनसे उड़ानों की गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा हेलिकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किए गए हैं। इससे किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति में हेलिकॉप्टर की लोकेशन पता लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में आसानी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button