दिन ढलते ही ढलान बढ़ा रहा मोहब्बेवाला वालों की धड़कन

दिन ढलते ही ढलान मोहब्बेवाला वालों की धड़कन बढ़ा रहा है। मोहब्बेवाला इस समय हादसों का ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। कुछ कुछ समय में ही यहां इतने हादसे हो रहे हैं कि लोगों की भी चिंता बढ़ी हुई है। ट्रक तेज रफ्तार से आते हैं और दुकान-घरों में घुसकर क्षतिग्रस्त कर देते हैं। इससे लोग भी अब सहमे हुए हैबृहस्पतिवार को फिर मोहब्बेवाला में हादसा हुआ। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि हर कोई घर से बाहर निकल गया। हादसे के समय मौजूद लोगों के चेहरे पर भी चिंता साफ दिखी। हर कोई यही जिक्र करता रहा कि शाम होते ही यहां हादसे का डर लगने लगता है। दरअसल, मोहब्बेवाला में पिछले कुछ समय में इतने हादसे हुए कि लोगों में भी भय बना हुआ है। अधिकतर हादसे शाम ढलने और रात के समय ही हुए है। यही नहीं हादसे के समय तेज रफ्तार ट्रकों ने लोगों की दुकानों और घरों को क्षतिग्रस्त किया है। बृहस्पतिवार को जब हादसा हुआ तो फिर लोगों की चिंता बढ़ गई। इस बार भी तेज रफ्तार ट्रक ने नुकसान किया। इस बार साईं मंदिर की दिवार को नुकसान हुआ। गनीमत रही कि मंदिर के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।




