दून-पांवटा हाईवे पर हो रहे हादसे, नहीं लगाए साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक; संचालन प्रबंधक पर एफआईआर

हाल ही में देहरादून से पांवटा साहिब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरफा रास्ता है। इसे पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है। मार्ग पर साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और लाइट के इंतजाम नहीं है।देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइन बोर्ड, चेतावनी संकेतक और लाइट आदि नहीं लगाए जाने से 10 दिन में आठ हादसे हो चुके हैं। इनमें तीन लोग जान गंवा चुके हैं। पुलिस ने कई बार नोटिस देने के बाद भी कमियां दूर न होने पर बृहस्पतिवार को एनएच के संचालन प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून से पांवटा साहिब के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह एक तरफा रास्ता है। इसे पांवटा साहिब से आने वाले वाहनों के लिए तैयार किया गया है। मार्ग पर साइन बोर्ड, यातायात चिह्न, रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और लाइट के इंतजाम नहीं है।ऐसे में प्रेमनगर चौक से गोल चौराहे की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग पर चढ़ जाते हैं। उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं रहता कि वे गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं। करीब चार किलोमीटर आगे गोल चौराहे के पास ही वाहन नीचे उतर पाते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं।




