Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दोपहर बाद बदला माैसम, यमुनोत्री धाम समेत आस पास के क्षेत्र में बारिश शुरू

माैसम विभाग ने आजपर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज दोपहर बाद माैसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश शुरू हो गई। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान चला। मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशालीगांव से मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिससे गर्मी से राहत मिली है।

वहीं, माैसम विभाग ने भी आज माैसम में बदलाव के आसार जताए  हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button