Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर; तीन दिन बाद गिरेगा पारा, आज तेज हवाओं का येलो अलर्ट

देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में गर्मी अपने तेवर खूब दिखा रही है। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया है। इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राहत की खबर आई है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 मई को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसका असर पर्वतीय इलाकों के तापमान में देखने को मिलेगा। इसके अलावा अगले तीन दिनों के बाद प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट का अनुमान लगाया गया है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button