Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। 25 से 26 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि प्रदेश के तीन हजार से अधिक ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

सोमवार के मौसम की बात करें तो दिन में बादलों के पीछे सूर्य की आंख मिचौली देखने को मिली। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.8 डिग्री रहा।

जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 12.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा। जबकि 25 से 26 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button