उत्तराखंड
बारिश-तूफान का अलर्ट, ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा,जानें 12 अप्रैल तक का मौसम अपडेट

मौसम विभाग की ओर से आज बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई। ठंडी हवाओं से मैदान में भी पारा लुढ़का है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को भी बारिश और तूफान की संभावना है। केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश व तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।




