Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्र, पुलिस से तीखी बहस

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ऑडिटोरियम के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान परिसर के बाहर छात्रों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे छात्र अंदर जाने की जिद पर अड़ गए, जिसको लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हो गई।कार्यक्रम की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष पुल्कित अग्रवाल और भाजपा कीर्तिनगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित रावत अपने साथियों के साथ ऑडिटोरियम के बाहर परिसर गेट पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान छात्रों ने कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की।प्रवेश को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। छात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंदर जाने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ऑडिटोरियम के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button