Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

वाया एक्सप्रेसवे दिल्ली जाने वाली बसों का किराया 25% घटाया, अब देने होंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद इसे सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब बसों का किराया भी घटाया गया है।वाया एक्सप्रेस वे दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 कर दिया गया है। इसके अलावा एसी बस का किराया 704 रुपये से 557 और साधारण बसों का किराया 420 रुपये से 355 कर दिया गया है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद इसे सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब दिल्ली की यात्रा पांच घंटे के बजाय करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 16 बसों का संचालन वाया एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया गया है।पिछले दिनों निगम ने ट्रायल के लिए कुछ बसों को इसी मार्ग से दिल्ली भेजा था। इन बसों ने तीन घंटे में अपनी यात्रा पूरी की है। इसके अलावा प्रति फेरा व्यय में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में निगम ने यात्रियों को सौगात देते हुए किराया घटा दिया है।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button