Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

शख्स ने तेज रफ्तार चल रही ट्रेन पर किया खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वीडियो में एक लड़का चलती ट्रेन के ऊपर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंट के दौरान एक पुल आता है और बैरियर आने पर वह बैठ जाता है और फिर खड़ा हो जाता है। 

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो बेहद डरावने होते हैं। कई वीडियो में लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। अब इन दिनों एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच का विषय बना हुआ है। दरअसल, वीडियो में एक लड़का चलती ट्रेन के ऊपर स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंट के दौरान एक पुल आता है और बैरियर आने पर वह बैठ जाता है और फिर खड़ा हो जाता है। 

लड़का खतरनाक स्टंट तेज रफ्तार चल रही ट्रेन पर कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़के की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस खतरनाक स्टंट की वजह से उसकी जान भी जा सकती थी। 

इस स्टंट के वीडियो को इंस्टाग्राम पर amarbanglaremati नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। यह पूरा मामला बांग्लादेश का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे लड़के को लोग ट्रोल कर रहे हैं। 

एक शख्स का कहना है कि बिगेनर्स के लिए बांग्लादेश नहीं है। शख्स के खतरनाक स्टंट को लोग देख कर हैरान हैं। वीडियो में शख्स चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक तरीके से खड़ा है और स्टंट कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे शख्स सबवे सर्फर्स के मेन कैरेक्टर की नकल कर रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button