उत्तराखंड
शादी में गैस सिलिंडर के लिए देना होगा शपथ पत्र, एक आईडी पर हाथों-हाथ मिलेगा ‘छोटू सिलिंडर’

गैस संकट के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित रेहडी-पटरी पर फास्टफूड का काम करने वाले छोटे व्यापारी और देहरादून में रहकर अपने परिवार का पेट पाल रहे प्रवासी मजदूर हुए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।रेहड़ी-पटरी, प्रवासी मजदूरों और छोटे व्यवसायियों को गैस की समस्या से जूझ़ना नहीं पड़ेगा। गैस एजेंसियों से उनको छोटू सिलिंडर कनेक्शन के साथ दिया जाएगा। इसके लिए ज्यादा कागजी औपचारिकता भी निभानी नहीं होगी। मात्र एक आईडी और सुरक्षा राशि जमा करने पर उनको गैस मिलेगी। वहीं, शादी के लिए सिलिंडर लेने के लिए अब शपथपत्र देना होगा।




