Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

शाह के दौरे से पहले परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए आए एमआई-17 में आई तकनीकी खराबी, यहीं रोका

गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज से ट्रायल लैंडिंग कराई जा रही है। इसी दौरान पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को प्रस्तावित दौरे से पहले बुधवार को परेड ग्राउंड में ट्रायल लैंडिंग के लिए पहुंचे एमआई-17 हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण हेलीकॉप्टर को रातभर परेड ग्राउंड में ही रोका गया है।सूत्रों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर ट्रायल लैंडिंग के लिए परेड ग्राउंड पहुंचा था। लैंडिंग के बाद हेलीकॉप्टर को वापस टेकऑफ करना था, लेकिन इसी दौरान उसमें तकनीकी खामी सामने आ गई। इसके चलते उड़ान नहीं हो सकी और हेलीकॉप्टर को वहीं रोकना पड़ा।बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। अब हेलीकॉप्टर के बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे परेड ग्राउंड से टेकऑफ करने की योजना है। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिहाज से ट्रायल लैंडिंग कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button