Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

सांप की पूंछ खींचते ही निकल आया दुर्लभ कोबरा! वीडियो देखकर हैरत में पड़े लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाल रंग का सांप नजर आ रहा है। यह एक जहरीला कोबरा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। 

दुनिया में कई दुर्लभ पाए जाते हैं, जिनमें सांप भी शामिल हैं। धरती पर सांप की तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कुछ बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाल रंग का सांप नजर आ रहा है। यह एक जहरीला कोबरा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। 

लोगों के हैरानी की वजह कोबरा का रंग, क्योंकि कोबरा का रंग लाल नहीं होता है। कई लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यह कौन सा कोबरा है। इंस्टाग्राम पर @snake_fraind नाम के अकाउंट से सांप के वीडियो को पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में लाल रंग का सांप दिखाई दिया है। 

वीडियो में लाल रंग के सांप को एक शख्स पकड़ता दिख रहा है। शख्स के खींचते ही सांप फन फैलाए नजर आता है और आप देखकर समझ जाएंगे कि सांप कोबरा है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सांप का रंग ला है। हालांकि ‘फिरकी’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन कहा जाता है कि एक सांप लाल रंग का होता है, जो बेहद दुर्लभ होता है। लाल रंग के सांप को रेड स्पिटिंग कोबरा कहा जाता है। 

एनिमल डायवर्सिटी वेब वेबसाइट के मुताबिक, रेड स्पिटिंग कोबरा सांप की एक दुर्लभ प्रजाति है, जो अफ्रीका में मिलती है। इस सांप का वैज्ञानिक नाम Naja pallida है, जो मिस्र, तंजानिया, यूगांडा, सुडान जैसे इलाकों में पाए जाते हैं। यह जहर को थूकते हैं, जिसकी वजह से इनका नाम यह पड़ता है। वीडियो को देखने पर लगता है कि कोबरा को लाल रंग से रंग दिया है, क्योंकि रेड स्पिटिंग कोबरा से यह काफी अलग नजर आ रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button