
पीएम मोदी का उत्तराखंड से आध्यात्मिक व व्यक्तिगत लगाव है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री इस बार भी देवभूमि को कई योजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को कई योजनाओं की सौगात देंगे। उत्तराखंड के साथ उनका आध्यात्मिक व व्यक्तिगत लगाव है।पांच महीने के बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। इससे पहले नौ नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री ने एफआरआई परिसर में राज्य के विकास के लिए 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसके साथ ही विकसित उत्तराखंड के लिए वेडिंग डेस्टीनेशन, एक जिला एक मेला समेत कई मंत्र दिए थे।




