Home Tuition in Dehradun
Uttarakhand Election Promotion 2024
उत्तराखंड

पीएम मोदी ने दी दीपावली की बधाई, कहा- यह पर्व जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाएं।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली प्रकाश और खुशी से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली है।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, ‘प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख- समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’

गृह मंत्री अमित शाह ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।’ वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए यही मेरी ईश्वर से कामना है। शुभ दीपावली!’

Register Your Business Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button