उत्तराखंड

वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम दो दिनों में खर्च हुई 1700 करोड़ की राशि

उत्तराखंड ने फिर वर्षों पुरानी परंपरा पर ही कदमताल की। वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम महीने और अंतिम दिनों पर ही बजट की बड़ी धनराशि के खर्च का दारोमदार रहा। अंतिम माह मार्च में वार्षिक बजट में से पांच से छह हजार करोड़ की राशि खर्च हुई।

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यानी 31 मार्च तक कुल बजट खर्च 54500 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। कुल बजट आकार 71011.92 करोड़ का यह 76.74 प्रतिशत है। मार्च महीने के 31 दिनों में बजट खर्च को लेकर विभागों ने सुस्ती तोड़ी। पूरे महीने में पांच से छह हजार करोड़ की राशि का उपयोग हो पाया। अंतिम दो दिनों में 1700 करोड़ से अधिक राशि खर्च हो पाई है। यद्यपि बजट खर्च के अंतिम आंकड़े कुछ दिन बाद ही सामने आ सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button