उत्तराखंड

देहरादून :- धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को, 

 बैठक में खाद्य शहरी विकास वित्त राजस्व शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी। इसके तैयारियां की जा रही हैं।

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की बैठक 18 अप्रैल को सचिवालय में होगी। बैठक में खाद्य, शहरी विकास, वित्त, राजस्व, शिक्षा से संबंधित विषयों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके तैयारियां की जा रही हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आइटीबीपी के आइजी संजय गुंज्याल के नेतृत्व में अधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने आइटीबीपी से संबंधित क्रियाकलापों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।मुख्यमंत्री ने आइटीबीपी के कार्यों को सराहा।

नसे संबंधित विषयों पर राज्य सरकार के स्तर पर होने वाली कार्यवाही शीघ्र करने का आश्वासन दिया। आइटीबीपी के बलिदानी असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी की पत्नी को सेवायोजित करने के संबंध में कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह बलिदानी के परिवार के साथ खड़ी है।

देश सेवा में संलग्न सेना व अद्र्ध सैनिक बलों से संबंधित कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। बलिदानियों के सम्मान में सड़क व स्कूलों के नाम उनके नाम पर रखने की बात भी कही।आइजी गुंज्याल ने मुख्यमंत्री से आइटीबीपी के फ्रंटियर हेडक्वार्टर के लिए भू परिवर्तन की स्वीकृति और सीमावर्ती क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button