उत्तराखंड

PM Modi ने जन्मदिन पर अमित शाह को दी बधाई; छात्र राजनीति से लेकर गृहमंत्री तक, ऐसा रहा सफर

 भारत के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी किया गया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘अमित शाह को जन्मदिन की बधाई! भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।’

अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। ट्वीट कर कहा गया है, ‘जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, कुशल रणनीतिकार व अथक परिश्रमी केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री

अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ। उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन शाह है। उनकी पत्नी का नाम सोनल शाह और बेटे का नाम जय शाह है, जो बीसीसीआइ के सचिव हैं। 

अमित शाह को रानजीति का चाणक्य कहा जाता है। उन्होंने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाई। उन्होंने भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सदस्यता अभियान चलाया, जिसने एक साल के भीतर ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button