Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हर साल श्रद्धालुओं से सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन विशेष पूजा के लिए बीकेटीसी ने शुल्क तय किया है। इस बार इसे बढ़ाने की तैयारी है।

आगामी चारधाम यात्रा में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में विशेष पूजा करने के लिए शुल्क में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। दोनों धामों में सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन विशेष पूजा के लिए बीकेटीसी ने शुल्क तय किया है।

केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक पूजा के लिए पांच श्रद्वालुओं से 7200 रुपये शुल्क लिया जाता है। जबकि अभिषेक पूजा के लिए 9500 रुपये, लघु रूद्राभिषेक पूजा के लिए 6100 रुपये, षोडशोपचार पूजा के लिए 5500 रुपये, अष्टोपचार पूजा के लिए पांच श्रद्धालुओं से 950 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 28600 रुपये शुल्क निर्धारित है।

इसी तरह बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा के लिए प्रति यात्री 4700 रुपये, अभिषेक पूजा के लिए 4500 रुपये, पूरे दिन की पूजा के लिए 12 हजार रुपये, श्रीमद भागवत पाठ के लिए 51 हजार रुपये शुल्क लिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कई वर्षों से बीकेटीसी ने विशेष पूजा शुल्क नहीं बढ़ाया है।

धामों में यात्रियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए बीकेटीसी विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। आगामी बोर्ड बैठक में शुल्क बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button