Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

नदी के बीच बने टापू पर फंसे बीटेक छात्र को बचाया

पशुलोक बैराज के निकट नदी के बीच बने टापू में फंसे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू किया।एसडीआरएफ निरीक्षण कविंद्र सजवाण ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार रात को ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पशुलोक बैराज के पास नदी के बीच एक टापू पर एक युवक फंसा हुआ है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश पशुलोक बैराज से कुनाऊ गांव की दिशा में करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने तेज बहाव, अंधेरा और दुर्गम नदी तटों के बावजूद सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कविंद्र सजवाण ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद टीम ने कुनाऊ गांव से लगभग दो किलोमीटर आगे नदी के बीच बने टापू पर फंसे युवक तक पहुंच बनाई और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल। युवक की पहचान आयुष ममगाईं निवासी इंद्र नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है, जो बीटेक का छात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button