Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंडराजनीति

वालिया ने भाजपा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

दो बार दर्जाधारी रहे राम कुमार वालिया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। सरकार व संगठन में दायित्व न मिलने से नाराज वालिया ने राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है।वालिया ने 2020 में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें नई दिल्ली में तत्कालीन प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने सदस्यता दिलाई थी। वालिया ने पार्टी को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत से काम किया। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपने खर्चे पर प्रचार किया। लेकिन इसके बाद भी भाजपा नेताओं ने कभी उन्हें अपना कार्यकर्ता नहीं माना और भेदभाव किया। पार्टी संगठन व सरकार व उन्हें कोई दायित्व नहीं दिया। उपेक्षा से आहत होकर पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इस्तीफा भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button