Home Tuition in Dehradun
राजनीति

समाज कल्याण मंत्री ने दिए कैंप लगाकर छात्रवृत्ति देने के निर्देश

मंत्री खजानदास ने विधानसभा स्थित कक्ष में ली अल्पसंख्यक कल्याण की बैठकसमाज कल्याण मंत्री खजानदास ने अधिकारियों को कैंप लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विधानसभा स्थित सभागार में हुई अल्पसंख्यक कल्याण की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाए। सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारी समय-समय पर योजनाओं का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा जाए कि योजना स्थल का सही चयन हुआ है या नहीं। विभागीय मंत्री ने बैठक में विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, उप सचिव एचएस बसेड़ा, अध्यक्ष मदरसा बोर्ड मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button