देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर गर्मी तेजी से वापसी कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार 10-15 अप्रैल के बीच तापमान 2 से 10 डिग्री तक बढ़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ गर्मी का असर बढ़ेगा।