19 वर्षीय युवती की हत्या: हिमाचल के मंडी जिले की घटना, बीच सड़क पर गला काटकर उतारा मौत के घाट; आरोपी पकड़ा

Mandi Murder News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक कॉलेज छात्रा की बीच सड़क में गला काटकर हत्या कर दी गई है। छात्रा सोमवार सुबह कॉलेज जा रही थी। वहीं, वहीं आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है।कॉलेज जाने के लिए घर से निकली 19 वर्षीय छात्रा की एक सिरफिरे युवक ने सरेराह दराट से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने छात्रा के गले में बाईं तरफ सात से आठ बार वार किए, जिससे गर्दन लगभग धड़ से अलग ही हो गई और बचाव में उठाया गया हाथ भी बुरी तरह कट गया। छात्रा के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर वारदात के बाद पूरे इलाके में जनाक्रोश भड़क गया। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन गुस्साए लोगों ने सोमवार देर शाम सरकाघाट-घुमारवीं हाईवे पर मौहीं में चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल हत्या के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।




