मंच से गाली देने का मामला: बढ़ सकती हैं गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें, पुलिस ने किया तलब; दर्ज होंगे बयान

डालनावाला थाने में मंच से आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।डीएवी कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंच से गाली देने के मामले में गायक मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस प्रकरण में दून पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी गायक को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है।डालनावाला थाने में मंच से आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कार्यक्रम के वीडियो और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।जांच के दौरान पुलिस ने यह भी सवाल उठाए हैं कि यदि गायक को किसी प्रकार की धमकी या दबाव का सामना करना पड़ा था, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को क्यों नहीं दी गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में समय पर जानकारी देना जरूरी होता है, जिससे उचित कार्रवाई की जा सके।




