Home Tuition in Dehradun
उत्तराखंड

दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा किया।दसवीं के अक्षिता ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर की गीतिका पंत व भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया।






Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button