कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा, सीएम धामी ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरह एक जनवरी 2026 से राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों का प्रति माह महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत बढ़ा कर 60 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है।केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों का दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने की स्वीकृति दी। जल्द ही वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तरह एक जनवरी 2026 से राज्य कर्मचारियों व पेंशनरों का प्रति माह महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत बढ़ा कर 60 प्रतिशत करने की मंजूरी दी है। प्रदेश में 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद वित्त विभाग शीघ्र ही महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी करेगा।




