दीपक जोशी फिर बने उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष, राजेंद्र रतूड़ी महासचिव

अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने 594 मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप पपनै ने 485 वोट हासिल किए। वहीं, सचिवालय संघ में पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस पद पर प्रमिला टम्टा ने 630 वोटों के साथ जीत दर्ज की।उत्तराखंड सचिवालय संघ में बड़ा उलटफेर हुआ। दीपक जोशी अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं सचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश जोशी ने जीत दर्ज की है।शुक्रवार को सुबह 10 बजे से चुनाव अधिकारी मस्तू दास की निगरानी में सचिवालय संघ का चुनाव शुरू हुआ। कुल 1150 मतदाताओं में से 1084 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने 594 मत हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रदीप पपनै ने 485 वोट हासिल किए।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर राकेश जोशी ने 579 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंदी अभिनव भट्ट ने 496 मत हासिल किए। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार शर्मा ने 506 वोटों के साथ जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी दिनेश उनियाल ने 339, जगत सिंह डसीला ने 228 वोट हासिल किए।
सचिवालय संघ में पहली बार महिला उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। इस पद पर प्रमिला टम्टा ने 630 वोटों के साथ जीत दर्ज की जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रेनू भट्ट ने 451 मत हासिल किए। महासचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी 577 मतों के साथ विजयी रहे जबकि उनके प्रतिद्वंदी विमल जोशी ने 498 मत हासिल किए। सचिव पद पर अतुल कुमार सिंह ने 498 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी पुष्कर सिंह नेगी को 395, अमित कुमार को 184 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर दिव्यांशु डोभाल 613 मतों के साथ विजेता रहे।




